जयपुर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, जयपुर को मिली पांच शील्ड

जयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह शुक्रवार को जगतपुरा स्थित उत्सव भवन में संपन्न हुआ। समारोह में अजमेर मण्डल को महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Dec 22, 2023
Indian Railways

जयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह शुक्रवार को जगतपुरा स्थित उत्सव भवन में संपन्न हुआ। समारोह में अजमेर मण्डल को महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जयपुर मण्डल को रनर अप शील्ड प्रदान की गई।

सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि महाप्रबंधक अमिताभ ने मण्डलों को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कुल 32 उत्कृष्टता शील्ड प्रदान की गई। अजमेर मंडल को सर्वाधिक 9, जोधपुर मण्डल को 6, बीकानेर मंडल और जयपुर मंडल को 5-5 शील्ड प्रदान की गई।

साथ ही केन्द्रीय चिकित्सालय जयपुर और निर्माण संगठन जोधपुर को भी शील्ड प्रदान की गई। लोको एवं वैगन कारखाना अजमेर एवं बीकानेर कारखाना को 1 शील्ड संयुक्त रूप से 6-6 माह के लिए, अजमेर मण्डल एवं जीएसडी अजमेर को शील्ड संयुक्त रूप से 6-6 माह के लिए तथा बीकानेर मण्डल एवं जोधपुर कारखाना को 1 शील्ड संयुक्त रूप से 6-6 माह के लिए दी गई है। इस दौरान सांस्कृतिक दल ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

जयपुर मण्डल को यह मिली शील्ड

लेखा: लेखा समग्र दक्षता शील्ड, वाणिज्य: समग्र दक्षता शील्ड, इंजीनियरिंग: ट्रैक शील्ड, यांत्रिक: सर्वश्रेष्ठ ट्रैक अनुरक्षण शील्ड, संकेत एवं दूरसंचार: संकेत शील्ड

Published on:
22 Dec 2023 11:25 pm
Also Read
View All