जयपुर

Bisalpur Dam में नाव पलटने से इंजीनियर समेत 7 लोग डूबे, 5 को मछुआरों ने बचाया, मौके पर मच गया कोहराम

Bisalpur Dam में देर रात एक इंजीनियर अपने परिवार समेत बीसलपुर में अंधेरे में बोटिंग कर रहे थे, इस दौरान अचानक नांव का संतुलन बिगड़ गया और पानी में डूब गई।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2023, 12:59 PM IST
Bisalpur Dam : बीसलपुर बांध के छलकने की छूटती उम्मीद
Bisalpur Dam : बीसलपुर बांध के छलकने की छूटती उम्मीद

जयपुर. टोंक जिले के Bisalpur Dam में देर रात एक ही परिवार के 7 लोगों के डूबने से कोहराम मच गया। हालांकि इनमें से 5 लोगों को स्थानीय मछुआरों ने समय रहते बाहर निकाल लिया लेकिन अभी भी 2 लोग इसमें से लापता बताए जा रहे हैं।
बीसलपुर बांध में देर रात एक इंजीनियर अपने परिवार समेत बीसलपुर में अंधेरे में बोटिंग कर रहे थे, इस दौरान अचानक नांव का संतुलन बिगड़ गया और पानी में डूब गई। इस दौरान यहां मौजूद कुछ मछुआरों और ग्रामीण लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पांच लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया है लेकिन अभी भी दो लोगों में से एक टोडारायसिंह पंचायत समिति के जूनियर इंजीनियर मोहसिन खान हैं, जिनका पता नहीं चल पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से टोडारायसिंह (टोंक) पंचायत समिति के मोहसिन खान अपने परिवार के साथ शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बीसलपुर बांध में घूमने गए थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे वह बीसलपुर बांध में बोटिंग कर रहे थे, तभी नाव पलट गई और सभी लोग डूबने लगे। इस दौरान मछुआरों ने तुरंत परिवार के 5 लोगों को तो बचा लिया, लेकिन जेईएन मोहसिन खान और नाव चलाने वाले बद्री गुर्जर का अभी तक पता नहीं लगा।
करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे तो नाव हिचकाले खा रही थी। नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए लाइफ सेविंग जैकेट फेंकी। सभी लोगों को जैकेट दे दिए गए थे इस दौरान मौके से 2 बच्चों और 2 महिला और 1 अन्य व्यक्ति को बचा लिया था।

थानाधिकारी जगदीश प्रशाद ने बताया कि मोहसिन ने बांध में मोटर बोट से जाने का प्लान बनाया था। वे करीब 3 बजे वहां पहुंचे थे तथा शाम करीब 5 बजे वापस निकले थे। तेज आंधी के कारण नाव हिचकोले खाने लगी तो करीब 6.30 बजे मछली ठेकेदार के कर्मचारी ताहिर को उन्होंने फोन कर मदद मांगी। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होने बताया कि झोटवाड़ा (जयपुर) निवासी मोहसिन खान अपनी पत्नी साहिस्ता बानो (26), साडू तालिब हुसैन (32), साली सगुप्ता बानो (30), इनके 2 बच्चों आपरा खान (8), अरमान खान (5) के साथ घूमने निकले थे। बीसलपुर बांध में नाव पलटने और 2 लोगों के डूबने की सूचना मिलने पर देवली थाना पुलिस, टोडारायसिंह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Published on: