जयपुर

(पेज 2 लीड के साथ…) 80 टीएमसी जलभराव होते ही तुंगभद्रा नहरों में छोड़ा जाएगा पानी: एन.एस. बोसराजु

Aug 04, 2026
Rajasthan

B
B
Bगंगावती (कोप्पल). B विधान परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता एन.एस. बोसराजु ने कहा कि राज्य सरकार तुंगभद्रा जलाशय से सिंचाई नहरों में पानी छोडऩे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि जलाशय में 80 टीएमसी पानी का भंडारण होते ही बाएं और दाएं तट की नहरों के साथ विजयनगर, रायबसव और एचएलसी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। पूर्व सांसद एच.जी. रामुलु के आवास पर किसानों को संबोधित करते हुए बोसराजु ने कहा कि फिलहाल तुंगभद्रा जलाशय में 41 टीएमसी पानी संग्रहित है और लगातार आवक बढ़ रही है। राज्य के अधिकांश जलाशय भर रहे हैं, इसलिए पेयजल को प्राथमिकता देने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
B
B
Bसाणापुर में नए जलाशय के प्रस्ताव पर होगी चर्चाB

उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा साणापुर के निकट नए जलाशय के निर्माण की मांग रखी गई है। इस संबंध में जल संसाधन मंत्री से चर्चा कर उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। बोसराजु ने कहा कि तुंगभद्रा जलाशय का गेट क्षतिग्रस्त होने के समय तत्कालीन जल संसाधन मंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सभी गेटों की मरम्मत का निर्णय लिया था। आंध्र प्रदेश के सहयोग से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा कर किसानों को राहत पहुंचाई गई। पूर्व विधान परिषद सदस्य एच.आर. श्रीनाथ ने कहा कि लगातार दो फसलें प्रभावित होने से क्षेत्र के किसान गंभीर संकट में हैं। सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

Updated on:
04 Aug 2026 06:02 am
Published on:
04 Aug 2026 06:02 am