
टोंक. रोटरी क्लब टोंक बनास की ओर से सावन माह में चलाए जा रहे हरियाली अभियान के तहत सोमवार को सद्गुरु कबीर उदित नाम आश्रम (गलतान दास जी की बगीची) में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के प्रभुदास के सान्निध्य में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष तुशांत टिक्कीवाल ने प्रभुदास का स्वागत करते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया। क्लब सचिव आकाश जैन ने बताया कि सावन माह के दौरान प्रत्येक सोमवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा हैकार्यक्रम में रोटेरियन रोहिताश कुमावत, डॉ. प्रदीप गहलोत, कवि प्रदीप पंवार, बादल साहू, प्रमोद शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
टोंक. सद्गुरु कबीर उदित नाम आश्रम परिसर में पौधरोपण करते हुए।
Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am
