4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

(पेज 2 लीड के साथ….) नेत्रावती उफान पर, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 15 घरों के लोग

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

Bबंटवाल (दक्षिण कन्नड़).B घाट क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा का असर नेत्रावती नदी पर लगातार दिखाई दे रहा है। नदी का जलस्तर बढऩे से बंटवाल तालुक के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। एहतियात के तौर पर नदी किनारे स्थित करीब 15 घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बंटवाल में नेत्रावती नदी का जलस्तर 7.4 मीटर दर्ज किया गया था। जलस्तर बढऩे से पाणेमेंगलूरु, आलडका पड्डू, कंचिकारपेटे और बंटवाल कोटेकणी क्षेत्र की सडक़ों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पाणेमेंगलूरु स्थित भयंकेश्वर मंदिर परिसर और श्मशान भूमि में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। नेत्रावती और कुमारधारा नदियों में जलप्रवाह बढऩे से उप्पिनंगडी के निचले क्षेत्र कुछ समय के लिए जलमग्न हो गए। हालांकि कस्बे में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी। वहीं वीरमंगला क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद प्रशासन ने लोगों को उस दिशा में जाने से सावधान रहने की सलाह दी।