
दूधली / बस्सी . क्षेत्र चारणवास गुढ़ा मीणा के युवाओं द्वारा निकाली गई 51 किलो की कांवड़ यात्रा सोमवार को नईनाथ धाम में चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। अजीत, नितेश, कुलदीप (गोलू), खाली एवं अन्य युवाओं बताया कि 51 किलो की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई को जयपुर के गलता धाम से रवाना हुई थी, जिसको सोमवारको नईनाथ धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर बस्सी के लोकेश वैष्णव ने सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
फोटाे केप्शन- बस्सी. 51 किलो की कांवड़ लेकर नईनाथ धाम पहुंचे शिवभक्त।
Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am
