4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्थायी भर्ती की मांग को लेकर सफाई मजदूर संघ ने उठाई आवाज,संविदा का किया विरोध

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

ललित तेजी बने टोंक जिलाध्यक्ष

देवली. राजस्थान सफाई मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा निकाली गई संविदा आधारित सफाई कर्मचारी भर्ती का विरोध करते हुए इसे निरस्त कर 25,776 पदों पर स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संघ संविदा भर्ती को स्वीकार नहीं करेगा और वर्षों से सफाई कार्य कर रहे परंपरागत कर्मचारियों को प्राथमिकता देते हुए नियमित नियुक्तियां दी जानी चाहिए।

रविवार शाम नगर पालिका सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुकेश वर्मा ने शहर निवासी ललित कुमार तेजी को राजस्थान सफाई मजदूर संघ का टोंक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रदेशाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि पिछले 30 से 40 वर्षों से चली आ रही ठेका प्रथा के कारण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। कई कर्मचारी मात्र पांच हजार रुपए प्रतिमाह के मानदेय पर कार्य करने को विवश हैं। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी भर्ती करने तथा चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष के प्रोबेशन के बाद नियमित नियुक्ति देने की मांग की।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित तेजी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर संगठन संघर्ष करेगा।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पदाधिकारी राजेंद्र तंबोली (बूंदी), नरेश पंवार (अजमेर), सतीश नारवालिया (कोटा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं वाल्मीकि समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।


देवली. ललित कुमार तेजी को नियुक्ति पत्र सौंपते एवं सम्मानित करते हुए।