4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नन्हे कंधों पर कावड़, दिलों में शिवभक्ति – बम भोले: ५ के मितांशु और ८ वर्ष के सागर व हरिवंश ने संभाली कावड़

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

बीसलपुर से साली लाखापुरा महादेव तक 45 किमी की पदयात्रा निकाली

टोडारायसिंह. सोमवार को बीसलपुर स्थित गोकर्णेश्वर महादेव से मांदोलाई के निकट साली लाखापुरा महादेव मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा में पांच वर्षीय मितांशु तथा आठ वर्षीय सागर और हरिवंश कुमावत अपने कंधों पर कावड़ उठाकर ग्रामीण युवाओं के साथ पूरे उत्साह से पदयात्रा करते नजर आए। नन्हे कावड़ियों की भक्ति और उत्साह ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

ग्रामीण बन्नालाल और रणजीत कुमावत ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साली लाखापुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इससे पूर्व श्रावण मास के प्रथम सोमवार को गोकर्णेश्वर महादेव के दर्शन किए।



टोडारायसिंह. कावड़ लेकर उत्साहपूर्वक पदयात्रा करते नन्हे शिवभक्त।