
मेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी रहा। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बंटवाल में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ, मेंगलूरु में 25 सदस्यीय तथा सुब्रह्मण्य में 10 सदस्यीय बचाव दल तैनात किए गए हैं। मेंगलूरु के मन्नगुड्डा स्थित भट्ट नर्सिंग होम के पास एक विशाल पेड़ जड़ सहित गिरकर एक मकान पर जा गिरा। संयोगवश एक स्कूटर सवार कुछ सेकंड पहले वहां से निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं ससिहित्लु समुद्र तट पर तेज लहरों के कारण कटाव बढ़ गया है और स्थानीय लोगों ने तटीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am
