
Jaipur Corona Update:
जयपुर जिले में आज लगातार दूसरे दिन भी नए कोरोना संक्रमितों की संख्या के आंकड़े स्थिर रहे हैं। कल जिले में 860 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे, वहीं आज 804 नए संक्रमित दर्ज किए गए हैं। संक्रमण के मामले भले ही स्थिर हों, लेकिन जिले में कोरोना से सर्वाधिक मौतें हो रही हैं। आज भी जयपुर में 6 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं यहां राज्य के सर्वाधिक एक्टिव केस हैं। अभी जिले में 7724 कोरोना के एक्टिव केस हैं। हालांकि इलाकों में अब नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। अधिकांश इलाकों में 10 से भी कम नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं आज सर्वाधिक 49 नए मरीज वैशाली नगर से मिले हैं।
यह भी देखें: राजस्थान में आज 15 लोगों की कोरोना से मौत
यहां मिले मरीज
वैशाली नगर में 49, विद्याधर नगर में 15, त्रिवेणी नगर में 14, टोंक रोड में 17, सोडाला में 24, सांगानेर में 14, शाहपुरा में 11, श्याम नगर में 11, न्यू सांगानेर रोड में 11, पत्रकार कॉलोनी में 22, प्रतापनगर में 17, मानसरोवर में 20, मालवीय नगर में 23, कोटपूतली में 11, किरण पथ में 10, खातीपुरा में 16, अचिन्हित क्षेत्रों में 18, एयरपोर्ट में 12, आमेर में 15, बस्सी में 23, भांकरोटा में 11, चाकसू में 12, दुर्गापुरा में 13, गोपालपुरा में 20, गोवर्धन नगर में 13, गोविंदगढ़ में 12, इंदिरा गांधी नगर में 17, जवाहर सर्किल में 14, जवाहर नगर में 10, झालाना में 23, झोटवाड़ा में 27, जेएलएन मार्ग में 12, अग्रवाल फार्म में 7, अजमेर रोड में 6, आदर्श नगर में 5, बाइस गोदाम में 2, बगरू में 3, बजाज नगर में 2, बनीपार्क में 7, बापू नगर में 7, बरकत नगर में 6, बीलवा में 2, ब्रहमपुरी में 2, चौड़ा रास्ता में 2, सिविल लाइंस में 8, सी स्कीम में 8, दूदू में 8, ईदगाह में 2, गांधी नगर में 8, गुर्जर की थड़ी में 2, हरमाड़ा में 7, हसनपुरा में 6, जमवारामगढ़ में 2, घाटगेट में 2, कालवाड़ में 2, करतारपुरा में 2, लालकोठी में 9, लुणियावास में 2, गोनेर में 2, गोनेर रोड में 6, एमडी रोड में 4, मुहाना में 2, निर्माण नगर में 5, फुलेरा में 2, राजापार्क में 2, शास्त्रीनगर में 8, सिरसी में 9, सीतापुरा में 6, सुभाष चौक में 2, टोंक फाटक में 7, विराट नगर में 5, जामडोली में 1, हल्दीघाटी में 1, चांदपोल में 1, खोह नागौरियान में 1, महेश नगर में 1, एमआई रोड में 1, फागी में 1, पुरानी बस्ती में 1, रामबाग में 1, सांभर में 1, सीकर रोड में 1, एसएमएस में 1, ट्रांसपोर्ट नगर में 1 नया कोरोना पॉजिटिव मिला है।