जयपुर

झील में फेंका नोटों से भरा बैग, मची लूट!

आनासागर झील (Anasagar Lake) के रामप्रसाद घाट पर रविवार शाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच सौ रुपए के नोटों से भरा बैग (bag full of notes) फेंकने की सूचना पर लूट (robbed) मच गई। नोट बटोरने के लिए आसपास मौजूद युवकों ने झील में छलांग (youth jumped in the lake) लगा दी। कुछेक के पांच-पांच सौ के नोट हाथ भी आए।

2 min read
Jun 13, 2021
झील में फेंका नोटों से भरा बैग, मची लूट!

अजमेर। आनासागर झील (Anasagar Lake) के रामप्रसाद घाट पर रविवार शाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच सौ रुपए के नोटों से भरा बैग (bag full of notes) फेंकने की सूचना पर लूट (robbed) मच गई। नोट बटोरने के लिए आसपास मौजूद युवकों ने झील में छलांग (youth jumped in the lake) लगा दी। कुछेक के पांच-पांच सौ के नोट हाथ भी आए।। नगर निगम की डी-विडिंग मशीन का चालक भी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। रामप्रसाद घाट पर उमड़ी भीड़ को गंज थाना पुलिस को आखिर खदेडऩा पड़ा। हालांकि नोट से भरा बैग फेंकने वाले का खुलासा नहीं हो सका।
रविवार शाम करीब 4 बजे आनासागर रामप्रसाद घाट पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से नोट से भरा बैग फेंककर जाने की सूचना आग की तरह फैल गई। आसपास मौजूद गोताखोरों ने घाट से झील में छलांग लगा दी। देखते-देखते बड़ी संख्या में बाहर के युवा भी झील में कूद पड़े। इसी बीच नगर निगम की डी-वीडिंग मशीन का चालक भी मशीन लेकर पहुंच गया। कथित तौर पर मशीन के चालक के हाथ करीब 8-10 नोट लगे। जबकि नोट कुछ और लोगों के हाथ भी लगे।
पहुंची पुलिस, भीड़ को खदेड़ा
रामप्रसाद घाट पर भीड़ की सूचना मिलते ही गंज थाने का जाप्ता पहुंच गया। पुलिस ने झील में कूदे युवकों को बाहर निकाला। वहीं घाट पर जुटी भीड़ को खदेड़कर भगाया। पड़ताल में सामने आया कि रामप्रसाद घाट का वीडियो वायरल होने के बाद युवाओं की भीड़ यहां पहुंची।
पेंदे बैठ गया बैग!
रामप्रसाद घाट पर मौजूद गोताखोर मोहम्मद उस्मान ने बताया कि करीब दो घंटे से दस से पन्द्रह युवक झील में गोता लगा चुके थे। मस्तान के मुताबिक करीब 30-40 हजार रुपए युवक बटोर कर ले गए। जब उसने लोगों को नोट बटोरते देखा तो वह भी कूद गया। उसने गोता लगाकर करीब ढाई हजार रुपए बटोरे लेकिन नोट से भरा बैग झील के पेंदे में बैठ गया।
बैग फेंकते किसी ने नहीं देखा
उस्मान ने बताया कि वह पहुंचा उससे पहले लोग झील में नोट बटोर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि झील में 500- 500 के नोट दिखाई दिए तो लोगों ने गोता लगा दिया। मौक पर मौजूद युवक करीब 2 से 5 हजार रुपए तक बटोर कर ले गए। हालांकि झील में बैग फेंकते किसी ने किसी को नहीं देखा। नोट सतह पर आए तो लोगों को पता चला।

Published on:
13 Jun 2021 10:06 pm
Also Read
View All