जयपुर

दो भूखंडों को एक कर बना ली चार मंजिला अवैध इमारत…ईओ की भूमिका संदिग्ध, किया निलम्बित

मामला मालवीय नगर, गिरधर मार्ग स्थित सिद्धार्थ नगर के भूखंड संख्या 75-76 पर निर्माणाधीन इमारत से जुड़ा हुआ है। दो भूखंडों का पुनर्गठन कराए बगैर शून्य सैटबेक पर ये चार मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा था। मौके पर 333 वर्ग गज में चार मंजिला निर्माण पूरा हो गया।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026

जयपुर. जेडीए की प्रवर्तन शाखा जोन एक के प्रवर्तन अधिकारी किशन सिंह भंडारी को निलम्बित कर दिया है। उन पर मिलीभगत से अवैध निर्माण कराने का आरोप है। शुक्रवार को जेडीए सचिव ने निलम्बन के आदेश जारी किए। मामला मालवीय नगर, गिरधर मार्ग स्थित सिद्धार्थ नगर के भूखंड संख्या 75-76 पर निर्माणाधीन इमारत से जुड़ा हुआ है। दो भूखंडों का पुनर्गठन कराए बगैर शून्य सैटबेक पर ये चार मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा था। मौके पर 333 वर्ग गज में चार मंजिला निर्माण पूरा हो गया।

दरअसल, उच्च अधिकारियों ने दिसम्बर में गिरधर मार्ग पर इस निर्माणाधीन इमारत के निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए थे। हैरानी की बात यह है कि प्रवर्तन अधिकारी ने उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य करवाना जारी रखा। पुन: निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया और उसके बाद निलम्बन की कार्रवाई हुई।

ऐसे सामने आया मामला
छह दिसम्बर को गिरधर मार्ग पर निर्माणाधीन इमारत एक ओर झुक गई थी। सात दिसम्बर को जेडीए ने इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान तत्कालीन उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने निर्माणाधीन अवैध इमारत का काम रुकवाया था और दस्तावेज जांचने के निर्देश दिए थे। मामला शांत होने के बाद जोन ईओ ने निर्माणाधीन इमारत का काम शुरू करवा दिया।spe

आगे ये
-ईओ के निलम्बन के बाद जेडीए अब निर्माणकर्ता पर कार्रवाई करेगा। माना जा रहा है कि अवैध इमारत को सील किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो निर्माणकर्ता कोर्ट से स्टे मिल गई ह---

शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा। रिपोर्ट में निर्माण कार्य पूरा होने सामने आया। उसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। फिर ये कार्रवाई हुई है।
-राहुल कोटोकी, महानिरीक्षक, जेडीए

Updated on:
21 Feb 2026 11:59 am
Published on:
21 Feb 2026 11:58 am
Also Read
View All