
जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
आज 02 अप्रेल 2021 है यानि आज का अंक 2 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि आज का भाग्यांक भी 02 है जिनके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। आज मूलांक 01, 02, 09 वालों के लिए बहुत शुभ दिन है। विशेष रूप से मूलांक 02 वालों को आज समृद्धि प्राप्त हो सकती है।
मूलांक 1
आज भाग्य प्रबल है। बिजनेस में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ आनंद के पलों को बिताएंगे।
आज का भाग्यांक 5
शुभ रंग
मूलांक 2
व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों से काम में सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सुख मिलेगा। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आज का भाग्यांक 9
शुभ रंग लाल
मूलांक 3
आज आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। बिजनेस में किया गया पुराना निवेश आज आपकी समृद्धि में इजाफा करेगा। नौकरी में हर बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे। लवमेट की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आज का भाग्यांक 8
शुभ रंग सिल्वर
मूलांक 4
आज आर्थिक पक्ष अच्छा बना रहेगा। व्यापारियों को आज लाभ ही लाभ मिलने वाला है। नौकरी में आज आप सहकर्मियों से तालमेल बना कर रहें। लवमेट की किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
आज का भाग्यांक 7
शुभ रंग लाइट ब्लू
मूलांक 5
करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कामयाबी जरुर हासिल होगी। पुश्तैनी व्यापार करनेवालों के लिये आज का दिन ठीक है। लवमेट से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज लाइफ पार्ट्नर को कोई अच्छी सी गिफ्ट दे सकते हैं।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग हरा
मूलांक 6
आज धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में वृद्धि के लिये मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। नौकरी से रिलेटेड कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव पार्टनर आज का दिन खुशनुमा बना देंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग सफेद
मूलांक 7
कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। ऑफिस में जो काम करने की कोशिश करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आपको धनलाभ होगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव बन सकता है। लाइफ पार्टनर को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
आज का भाग्यांक 4
शुभ रंग हरा
मूलांक 8
आज कहीं से धन मिलने का योग है। व्यापार—व्यवसाय अच्छा रहेगा। नौकरी में आज माहौल बहुत ही बढ़िया रहेगा। लवमेट की इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिलने के योग बन रहा है।
आज का भाग्यांक 3
शुभ रंग मेजेंटा
मूलांक 9
आज करियर से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में दिन आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। प्राइवेट जॉब में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। लव पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के किसी काम में गल्ती हो सकती है।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग आरेंज