जयपुर

बड़ी खबर: राजस्थान के इस ‘दिग्गज’ नेता ने अब ज्वाइन की BJP, कांग्रेस-बसपा का भी रह चुके ‘चेहरा’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Nov 12, 2018
Abhinesh Maharshi joins BJP in Delhi ahead Rajasthan election 2018

जयपुर।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 131 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। तमाम गणित और माथापच्ची के बाद सीएम राजे की ओर से सौंपी गई सूची को खुद पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अंतिम मुहर लगा दी। इस सूची के जारी होने के कुछ ही समय बाद बीजेपी खेमे से एक और बड़ी खबर आई। वरिष्ठ नेता अभिनेष महर्षि ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में अभिनेष महर्षि ने भाजपा का दामन थामने की पुष्टि की। जावड़ेकर और राजे ने मीडिया से कहा कि महर्षि के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।


जानें कौन हैं अभिनेष महर्षि
अभिनेष महर्षि राजस्थान के चूरू ज़िले के रतनगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। कई सालों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के बाद उन्होंने साल 2014 में बसपा से नाता जोड़ा और बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद उन्होंने विधानसभा का भी चुनाव लड़ा। अभिनेष पेशे से एक लीगल एडवाइज़र भी हैं।

कांग्रेस ने किया था निलंबित
साल 2014 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चूरू से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अभिनेष महर्षि को निलंबित किया था। उनके साथ 8 और पदाधिकारियों को निलंबित किया गया था। दरअसल, उस समय चूरू में कांग्रेस से प्रत्याशी प्रताप पूनिया को मैदान में उतारा गया था। अभिनेष महर्षि भी यहां से दावेदार थे। टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बसपा जॉइन कर ली। फिर बसपा से चुनाव मैदान में उतरे।


तब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर अभिनेष महर्षि के अलावा रतनगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदलाल सुरोलिया, रतनगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल चौमाल, रतनगढ़ ब्लॉक कमेटी के महामंत्री राकेश शर्मा व स्वरूपसिंह सेहला, रतनगढ़ नगर कमेटी के उपाध्यक्ष मोटाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष किशोरी लाल प्रजापत, जिला परिषद सदस्य हिम्मतसिंह मालासी और कृष्ण कुमार सारण को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया गया था।


चुनाव लड़ने का किया है ऐलान

अभिनेष महर्षि ने हाल ही में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पिछले कुछ दिनों से वे क्षेत्र में अत्यधिक सक्रीय हुए हैं। उनका तूफानी जनसम्पर्क और सघन दौरे जारी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही जान संवाद यात्रा कार्यक्रम भी शुरू किया था।

Updated on:
12 Nov 2018 11:07 am
Published on:
12 Nov 2018 10:55 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?