जयपुर। वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी पर राम मंदिरों में जानकी नवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्रजी समेत अन्य मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों में सुबह जनक दुलारी सीता माता का जन्माभिषेक कर षोडशोपचार के साथ पूजन किया गया। ठिकाना मंदिर श्रीरामचंद्रजी में महंत नरेंद्र […]
जयपुर। वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी पर राम मंदिरों में जानकी नवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्रजी समेत अन्य मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों में सुबह जनक दुलारी सीता माता का जन्माभिषेक कर षोडशोपचार के साथ पूजन किया गया। ठिकाना मंदिर श्रीरामचंद्रजी में महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में सुबह 11 बजे 101 किलो दूध, केसर, चंदन, खस, गुलाब जल आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद रियासत कालीन आभूषण, राजसी जामे आदि से माता जानकी का शृंगार किया गया। जन्म के बाद सीताजी को पचरंगी पोशाक, जेवर, मेहंदी,टीका,ओढ़नी,कंगन आदि अर्पित किए गए। इसके बाद आज महामंगल मिथलापुर, घर घर बाजत बधाई री...,सियाजी की सालगिरह छै आज, रघुवर आपको मुबारक हो...जैसे पदों से बधाई गान करेंगे।
दोपहर में होगी जन्म आरती
महंत परिवार के अभिषेक तिवाड़ी ने बताया कि दोपहर 2.30 जनकलली की जन्म आरती होगी। भक्तों को पंजीरी, पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम को 21 हवाई तोपों की सलामी के बीच संध्या आरती होगी जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए होंगे। रामदरबार को शीतल भोग जिसमें ठंडे ऋतु फल-आम, तरबूज,खरबूजा,फालसा, अनार,बील आदि का भोग लगाया जाएगा। श्री रामदरबार को विशेष खस के बंगले मे विराजमान किया जाएगा। साथ में मंदिर भक्त समाज की ओर से बधाई उत्सव भी मनाया जाएगा। इसमें सुनयना रानी गोद खिलावे प्यारी जानकी..., आज महामंगल मिथलपुर,घर घर बजत बधाई री.., सियाजी का जन्मदिन आप रघुवर को मुबारक हो...जैसे बधाई गान गाए जाएंगे। श्रद्धालु साल में एक बार होने वाले माता जानकी के चरण कमलों के दर्शन किए और सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ सीता माता की पूजा अर्चना की।