जयपुर

राजस्थान में 9 जिले खत्म होने के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बदल गए प्रभारी मंत्रियों के भी जिले; देखें सूची

राजस्थान सरकार ने 9 नए जिले निरस्त करने बाद प्रभारी मंत्रियों के जिले बदल दिए हैं।
1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 10:33 AM IST
bhajanlal sharma
bhajanlal sharma

Rajasthan Politics: सरकार ने तीन संभाग और नौ जिले खत्म करने के बाद मंगलवार रात जिलों के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव कर दिया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को अजमेर व ब्यावर, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भीलवाड़ा व राजसमंद, मंत्री किरोड़ीलाल मीना को अलवर व खैरथल-तिजारा, गजेन्द्र सिंह खींवसर को बीकानेर व जैसलमेर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दौसा, मदन दिलावर को जोधपुर व फलौदी, कन्हैयालाल को नागौर व डीडवाला-कुचामन, जोगाराम पटेल को जयपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार मंत्री सुरेश सिंह रावत को भरतपुर व डीग, अविनाश गहलोत को चूरू व झुंझुनूं, सुमित गोदारा को श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़, जोराराम कुमावत को बाड़मेर व बालोतरा, बाबूलाल खराड़ी को बांसवाड़ा व डूंगरपुर, हेमंत मीणा को उदयपुर व सलूंबर, संजय शर्मा को सीकर, गौतम कुमार को कोटा व सवाई माधोपुर, झाबर सिंह खर्रा को पाली, हीरालाल नागर को टोंक व बूंदी, ओटाराम देवासी को झालावाड़ व बांरा, मंजू बाघमार को प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़, विजय सिंह को कोटपूतली व बहरोड़, कृष्ण कुमार विश्नोई को सिरोही व जालौर और जवाहर सिंह बेढ़म को करौली व धौलपुर जिलों का प्रभारी बनाया गया है।

Updated on:
8 Jan 2025, 10:33 AM IST
Published on: