जयपुर

ब्राह्मणों को गाली देने से काम नहीं चलेगा, किरोड़ी लाल मीणा का VIDEO जमकर हो रहा वायरल

किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर चर्चा में है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2024, 12:29 PM IST
Feature image

जयपुर। किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर चर्चा में है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक धार्मिक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए दिखाई दे रहें है। इस कार्यक्रम में किरोड़ी लाल मीणा बोल रहे है कि आज हमारे जो नए मोबाइल वाले जो लड़के हैं, उनमें से कुछ का काम तो ब्राह्मणों को गाली देना है। तुम उनसे अच्छे गुण ग्रहण करो। गाली देने से काम नहीं चलेगा। जिस किसी में भी अच्छे गुण हैं, आप उन्हें अपने जीवन में ग्रहण करें। उस गुण के आधार पर आगे बढ़ें।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की ओर से प्रतिक्रियाए दी जा रही है। शास्त्री कौशलेन्द्र दास ने एक्स पर लिखा है कि यह उदात्त सांस्कृतिक चिंतन श्री किरोडीलाल मीणा जी को अनुपम बनाता है। वे जानते हैं कि ब्राह्मणों के विरुद्ध वातावरण बनाकर छद्मवेशी सनातन हिन्दू धर्म के विरोध में षड्यंत्र कर रहे हैं। अनादि काल से ज्ञान के वाहक ब्राह्मण धर्म के महान् रक्षक हैं, जिसे सतत जारी रखने की आवश्यकता है।

बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हालिया दौसा लोकसभा सीट भाजपा हारी तो उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बारिश में जलभराव क्षेत्र में दौरा करने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं मिलने पर तमाम सवाल उठने लगे। इस पर किरोड़ी लाल मीणा का जवाब आया था कि मैं जमीनी नेता हूं, जमीन पर चलता हूं। हेलीकॉप्टर में कई बार घूम चुका हूं।

Updated on:
28 Aug 2024, 12:29 PM IST
Published on: