क पार कर रहे छात्र को डबल डेकर ट्रेन ने रौंदा
लोको पायलट ने नहीं रोकी ट्रेन, शव पर झपटे श्वान
शहर के बीचों बीच से होकर गुजर रही रेलवे लाइनों पर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। जल्दबाजी व लापरवाही के चलते लोग अवैध ढंग से रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन ट्रैक पर लोगों की आवाजाही रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। आज सुबह जयपुर दिल्ली रेलवे लाइन पर डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक जान गंवा बैठा। युवक का शव ट्रैक के बीच पड़ा रहा, वहीं रेलवेकर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लगी। राहगीरों ने जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर घटना की सूचना दी। हादसे के बावजूद लोको पायलट ने डबल डेकर ट्रेन को नहीं रोका।
आज सुबह करीब सवा छह बजे गांधी नगर रेलवे स्टेशन पार करते ही एक युवक रेलवे ट्रेक पार करने की जल्दबाजी में डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आ गया। लेकिन ट्रेन के लोको पायलट को हादसे की भनक तक नहीं लगी और ट्रेन मौके पर भी नहीं रुकी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर घटना की जानकारी दी। जहां स्टेशन अधिकारियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस के अनुसार आज सुबह जगतपुरा स्टेशन पर पटरी पार करने के दौरान अजबपुरा लालसोट निवासी २६ वर्षीय राकेश कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
राकेश जगतपुरा में कोचिंग करने आया था और वह प्रेम नगर में किराए से रहता था। राकेश अध्यापक परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कोचिंग क्लास लेने जगतपुरा आता था। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम होगा। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल मुथरेश ने बताया कि प्रथमदृष्टया राकेश की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रहा है। मामले को लेकर उसके परिजनों व दोस्तों से भी जानकारी ली जाएगी।