जयपुर

पावर बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

श्याम नगर थाना पुलिस ने पावर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई हुई बाइक पूर्व में ही बरामद कर ली थी।

less than 1 minute read
Aug 23, 2025

श्याम नगर थाना पुलिस ने पावर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई हुई बाइक पूर्व में ही बरामद कर ली थी। आरोपी पर बाड़ी, धौलपुर, के प्रकरण में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।
थानाप्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लवकुश गुर्जर (22) कंचनपुर धौलपुर का रहने वाला है। 12 जुलाई को परिवादी अरिहंत जैन ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 10 जुलाई को उसकी बाइक घर की पार्किंग में खड़ी की थी। 12 जुलाई को 5.30 बजे देखा तो वह चोरी हो चुकी थी। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया तो एक अनजान व्यक्ति घर पर आया और बाइक का ताला तोड़कर बाइक लेकर चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो संदिग्ध लड़के द्वारा बाइक चुराना सामने आया। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक पूर्व में बरामद की जा चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Published on:
23 Aug 2025 06:58 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर