जयपुर

बेटे को रोता देख, भड़के अजय देवगन, फिर हुआ ऐसा, देखें वीडियो

बेटे के साथ फिल्म अभिनेता अजय देवगन पहुंचे ख्वाजा साहब की दरगाह, भीड़ से हुए परेशान, बेटा रोने लगा तो देवगन को आया गुस्सा
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2019, 5:06 PM IST
Ajay devgan
बेटे को रोता देख, भड़के अजय देवगन, फिर हुआ ऐसा, देखें वीडियो

जयपुर. बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचकर उनकी बारगाह में हाजिरी लगाई। अजय देवगन बेटे युग देवगन के साथ आए। इस दौरान देवगन नीले लिबास में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सादगीपूर्ण तरीके से आस्ताना शरीफ पहुंचे। जहां फिल्मी दुनिया से जुड़े खादिम कुतुबुद्दीन सकी ने देवगन को जियारत कराई। देवगन ने मजार शरीफ पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी।

महाना छठ होने के कारण दरगाह में जबरदस्त भीड़ होने के कारण देवगन और उनका बेटा परेशान हो गया। इस दौरान अपने प्रिय कलाकार की एक झलक पाने के लिए दरगाह परिसर में धक्का मुक्की का आलम बना गया, जिससे देवगन का बेटा रोने लगा। बेटे को रोता देख देवगन को गुस्सा आ गया और वो पब्लिक पर भड़क उठें।

प्राइवेट जेट से किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचे

अजय देवगन प्राइवेट जेट से मुंबई से किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचे। इस दौरान जयपुर के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने उनका स्वागत किया। देवगन किशनगढ़ से बाय कार अजमेर दरगाह पहुंचकर की जियारत की। अजय देवगन के साथ उनके बेटे युग देवगन भी मौजूद थे। जियारत के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Published on: