जयपुर

राजस्थान के इस बच्चे की जान बचाने के लिए आगे आए एक्टर सोनू सूद, कर डाली ये ‘भावुक’ अपील

धौलपुर जिले के मनियां पुलिस थाने में तैनात थानाधिकारी नरेश चंद्र शर्मा का 22 महीने का बेटा हृदयांश दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी एसएमए टाइप-2 से ग्रसित है। हृदयांश की जान बचाने के लिए बेहद कीमती 17.50 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरुरत है।

2 min read
Mar 06, 2024
Actor Sonu Sood emotional appeal to save the life of this child hridyansh from Rajasthan

धौलपुर जिले के मनियां पुलिस थाने में तैनात थानाधिकारी नरेश चंद्र शर्मा का 22 महीने का बेटा हृदयांश दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी एसएमए टाइप-2 से ग्रसित है। हृदयांश की जान बचाने के लिए बेहद कीमती 17.50 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरुरत है। अगर समय पर इंजेक्शन नहीं लगा तो बच्चे की जान भी जा सकती है। यह इंजेक्शन दो साल तक के बच्चे को ही लगाए जा सकते हैं चूंकि अभी हृदयांश 24 महीना का है ऐसे में उसे इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। वहीं हृदयांश की जान बचाने के लिए मुहिम शुरु की गई है। इस कड़ी में अभिनेता सोनू सूद एक वीडियो जारी कर हृदयांश को बचाने के लिए मदद की अपील की है।

भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश ने सोशल मीडिया एक्स पर सोनू सूद का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सोनू सूद कह रहे कि मैं एक अपील करना चाहता हूं, हम सब ने मिलकर अब तक बहुत सारे बच्चों की जान बचाई है। इसमें जो भी छोटी-छोटी मदद हो पाई वो आपने ही की है। लेकिन आज हृदयांश को अपने माता-पिता को सही सलामत पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हृदयांश के लिए छोटा सा योगदान होगा वो जान बचाने के लिए बहुत बड़ा होगा। आप सबसे अपील है कि छोटी-छोटी मदद करें और हृदयांश को एक नया जीवन दे। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।

सहयोग की अपील
धौलपुर पुलिस अधीक्षक ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के परिवार ने मदद की मुहिम चलाई है। उधर, पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी हृदयांश के अकाउंट में राशि डोनेट कर रहे हैं। एसपी ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा 22 महीने के बच्चे हृदयांश की जान बचाने के लिए सामर्थ के मुताबिक लोग सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक संस्था और भामाशाहों से भी सहयोग करने की अपील की है।

Published on:
06 Mar 2024 02:49 pm