7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Price Hike : राजस्थान के 1.82 करोड़ घरेलू LPG उपभोक्ताओं को झटका, सिलेंडर की कीमतों में आज से भारी इजाफा

LPG Price Hike : राजस्थान के 1.82 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों ने बड़ा झटका दिया। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर को 29 रुपए महंगा कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan 1 crore 82 lakh domestic LPG consumers Shock cylinders prices huge increase

LPG Price Hike : जयपुर में भरे गैस सिलेंडर की बारी का इंतजार करते उपभोक्ता। फाइल फोटो - ANI

LPG Price Hike : राजस्थान के 1.82 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों ने शनिवार देर रात बड़ा झटका दिया। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर को 29 रुपए महंगा कर दिया है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। अब रविवार से सिलेंडर 916.50 रुपए की जगह 945.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी। उस वक्त एलपीजी सिलेंडर की कीमत 856.50 रुपए थी। यानी तीन माह में गैस सिलेंडर के दाम में 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट के बाद से पेट्रोलियम पदार्थ लगातार महंगे होते जा रहे हैं। लगातार दूसरी बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। साथ ही संभावना है कि बाजार में भी खाने पीने की वस्तुओं के दामों में भी इजाफा होगा।

वहीं दूसरी तरफ इससे पहले तेल कंपनियां 5 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा चुकी हैं। जबकि रसोई गैस के कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी रविवार 7 मार्च से लागू होगी। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल की वजह से एलपीजी की लागत में बढ़ोत्तरी हो रही है। अमेरिका-ईरान तनाव और क्षेत्र में समुद्री आपूर्ति मार्गों पर बढ़ते जोखिमों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है। इसी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है।

ताजा संशोधन से पहले घरेलू सिलिंडर पर लगभग 703 रुपए का घाटा

सूत्रों का कहना है कि मार्च में कीमत बढ़ाए जाने के बावजूद सरकारी तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ताजा संशोधन से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलिंडर पर लगभग 703 रुपए का घाटा हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना जरूरी माना जा रहा है।

अन्य ईंधनों के दाम भी बढ़े हुए

एलपीजी कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब अन्य ईंधनों के दाम भी बढ़े हैं। मई के मध्य से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है, जबकि सीएनजी के दाम भी लगभग 6 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं।