22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

जयपुर : 13 मंजिला इमारत में 15 साल की छात्रा का मिला शव, परिजन बोले- किडनैप करके हत्या की गई

राजधानी जयपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 13 मंजिला अपार्टमेंट में 15 साल की छात्रा की लाश मिली है। परिजनों ने किडनैप करके बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपार्टमेंट के अंदर जाती दिख रही है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jun 06, 2026

Rajasthan Police

राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो-पत्रिका)

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव 13 मंजिला अपार्टमेंट के पोर्च में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा शुक्रवार शाम साइकिलिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर से साइकिलिंग करने के लिए निकली थी। रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

शव की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक अपार्टमेंट की 13 मंजिला इमारत के पोर्च में एक किशोरी का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान रात से लापता छात्रा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

साइकिल से अपार्टमेंट पहुंची छात्रा

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा साइकिल से अपार्टमेंट तक पहुंची थी। बिल्डिंग परिसर में प्रवेश करते हुए उसके फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा बिल्डिंग में किस उद्देश्य से गई थी और उसके साथ वहां क्या हुआ।

एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए

घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य जुटाए और उनका परीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरयूएचएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।

अपार्टमेंट की लिफ्ट में दिखी छात्रा

सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अपार्टमेंट के आसपास साइकिल चलाते दिखी है। वहीं साइकिल से ही छात्रा अपार्टमेंट तक पहुंची। अपार्टमेंट के बाहर छात्रा की साइकिल खड़ी मिली है। अपार्टमेंट के लिफ्ट में जाती हुई भी छात्रा सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। दूसरी तरफ परिजन किडनैप करके हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग