जयपुर

तहसीलदार जगराम मीना ने संभाला अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार

Jul 31, 2026
Rajasthan

मंडरायल. तहसीलदार जगराम मीना ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।



उल्लेखनीय है कि नगर पालिका कार्यालय में पिछले करीब दो सप्ताह से अधिशाषी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस संबंध में सोमवार को राजस्थान पत्रिका में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की ओर से त्वरित निर्णय लेते हुए तहसीलदार जगराम मीना को अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।



फोटो कैप्शन:-

मंडरायल- नगर पालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करते तहसीलदार।

Updated on:
31 Jul 2026 06:00 am
Published on:
31 Jul 2026 06:00 am