जयपुर

अब साबुन भी नकली,त्वचा को पहुंचा रहे नुकसान

चौमूं पुलिस थाना इलाके के ग्राम अनंतपुरा में शुक्रवार को सीआइडी सीबी व थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कंपनी के नाम से नकली साबुन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने फैक्ट्री से 2 हजार 55 किलोग्राम साबुन, 156 साबुन के टब और 67 किलोग्राम कंपनी मार्क की प्लास्टिक थैलियां बरामद की है। पुलिस ने फैक्ट्री को सीज करते हुए अनंतपुरा निवासी फैक्ट्री मालिक बाबूलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े माल की कीमत लाखों में बताई है।

less than 1 minute read
Nov 26, 2022
Soap and detergent industry: राजस्थान की सोप व डिटर्जेंट इंडस्ट्री वेंटीलेटर पर

चौमूं पुलिस थाना इलाके के ग्राम अनंतपुरा में शुक्रवार को सीआइडी सीबी व थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कंपनी के नाम से नकली साबुन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने फैक्ट्री से 2 हजार 55 किलोग्राम साबुन, 156 साबुन के टब और 67 किलोग्राम कंपनी मार्क की प्लास्टिक थैलियां बरामद की है। पुलिस ने फैक्ट्री को सीज करते हुए अनंतपुरा निवासी फैक्ट्री मालिक बाबूलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े माल की कीमत लाखों में बताई है।

चौमूं थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि मतवाला कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस को उनकी कंपनी के ट्रेडमार्क का उपयोग करते हुए नकली साबुन बनाकर बेचने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी अपराध रविप्रकाश के निर्देश पर बगरू एसीपी अनिलकुमार शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व गठित टीम ने अनंतपुरा में संचालित फैक्ट्री में छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में संबंधित कंपनी के ट्रेडमार्क का उपयोग का साबुन मिला। पूछताछ करने पर मौके पर फैक्ट्री का लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन भी नहीं पाया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मालिक बाबूलाल शर्मा को गिरफ्तार किया।

अन्य कंपनियों के रैपर भी मिले

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में अन्य ब्रांडों का कच्चा माल भी मिला है। साथ ही कंपनी के ट्रेडमार्क का उपयोग करना पाया।

पुलिस की गाड़ियों को देख हड़कम्प

जैतपुरा स्टैंड से अनंतपुरा गांव की ओर जैसे ही एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक पुलिस की गाडियों को दौड़ते देख ग्रामीणों में हड़कम्प मचा रहा। लोग अलग-अलग कयास लगाते रहे। हालांकि बाद में मामला सामने आने पर ग्रामीणों को राहत मिली।

Published on:
26 Nov 2022 10:45 pm
Also Read
View All