जयपुर

आनंदपाल के बाद पंजाब गैंग बन रहीं चुनौती, तीन गैंग पर एसओजी की नजर, बढ़ाई सतर्कता

प्रदेश में आनंदपाल और राजू ठेहठ गैंग पर अंकुश लगाने के बाद अब एसओजी की नजर पंजाब की तीन कुख्यात गैंग पर है।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2017, 9:08 AM IST
anandpal singh

जयपुर। प्रदेश में आनंदपाल और राजू ठेहठ गैंग पर अंकुश लगाने के बाद अब एसओजी की नजर पंजाब की तीन कुख्यात गैंग पर है। इनमें से एक गैंग ने राजस्थान में पैर पसारने के साथ ही वसूली और गैंगवार के लिए हत्याएं करना भी चालू कर दिया है। नए साल में एसओजी के सामने पंजाब की ये गैंग चुनौती खड़ी कर सकती है। एसओजी सूत्रों के मुताबिक पंजाब के लोरेंस की गैंग राजस्थान में तेजी से बढ़ रही है। गैंग का सरगना लोरेंस को एसओजी के निर्देशानुसार राजस्थान की जेल में शिफ्ट करवा दिया गया है। यह गैंग राजस्थान की शीर्ष पांच की गैंग में शामिल हो गई है।

यहां के अधिकांश सरगना जेल में
प्रदेश में शीर्ष एक व दो में आनंदपाल और राजू ठेहठ गैंग शामिल थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से ही उसके सदस्य जेल में हैं वहीं यही स्थिति राजू ठेहठ की भी है। पिछले दिनों एसओजी के लिए सिरदर्द बनी कोटा की शिवराज गैंग का सरगना शिवराज भी अभी जेल में बंद है। वहीं फतेहपुर के अनिल पांड्या ने भी एसओजी की नाक में दम कर रखा था। अनिल पांड्या भी अजमेर हाईसिक्योरिटी जेल में बंद है। वहीं जोधपुर का कैलाश मांजू भी अपनी बढ़त बढ़ा रहा है।

हत्या कर भंगड़ा का वीडियो बनाया
पंजाब में विक्की गवर्नर गैंग वहां पुलिस के लिए सिरदर्द बनी है। विक्की ने पंजाब पुलिस कस्टडी में एक हत्या की और वहां से पुलिस वालों को भगाकर शव के पास भंगड़ा कर वीडियो बनाया। वीडियो को वायरल कर दिया था। वे पंजाब में दो आतंकियों के साथ जेल तोड़ भागा था। भागने वालों में विक्की को छोड़ सभी गिरफ्तार हो गए। पंजाब पुलिस ने विक्की को पकड़ाने वाले को 5 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा कर रखी है। अब उसके राजस्थान को ठिकाना बनाने का डर है। वहीं पंजाब पुलिस ने जयपाल को पकड़ाने वाले को दस लाख रुपए ईनाम घोषित कर रखा है। जयपाल पंजाब की कुख्यात गैंग है।

जिलों में छोटी गैंग
एसओजी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में कई अपराधी छोटे स्तर पर गैंग संचालित कर रहे हैं। उनकी गैंग की वारदात भी सीमित क्षेत्र तक है।

ये हैं शीर्ष पांच गैंग

पंजाब के लोरेंस की गैंग: जेल के अंदर से गैंग संचालित कर रहा, प्रदेश में आपराधिक क्षेत्र सीकर, जोधपुर व जोधपुर ग्रामीण

विक्की उर्फ रूपेन्द्रपाल सिंह : आनंदपाल का भाई है, अभी जेल में बंद, आनंदपाल गैंग के अधिकांश सदस्य जेल में, प्रदेश में सीकर, नागौर, बीकानेर , चूरू, हनुमानगढ़, जयपुर में सक्रिय

राजू ठेहठ: अभी जेल में बंद, गैंग के अधिकांश सदस्य भी जेल में बंद, सीकर, नागौर और जयपुर में सक्रिय

कैलाश मांजू: वर्तमान में जोधपुर में सक्रिय

अनिल पांड्या: फतेहपुर व आस-पास के क्षेत्र में सक्रिय

Updated on:
17 Dec 2017, 9:08 AM IST
Published on: