25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में जिसने दी नौकरी उसी का सोना चुरा ले आया नवलगढ, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मुम्बई से करीब दो किलो सोना चुराकर भागे एक आरोपित सहित एक अन्य को मुम्बई पुलिस ने नवलगढ़ थाने के झाझड़ गांव से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Dec 2017, 8:52 AM IST

mumbai police

नवलगढ़। मुम्बई से करीब दो किलो सोना चुराकर भागे एक आरोपित सहित एक अन्य को मुम्बई पुलिस ने नवलगढ़ थाने के झाझड़ गांव से गिरफ्तार किया है। मुम्बई पुलिस ने सोना लेकर भागे झाझड़ निवासी नरेंद्र सैनी व सोना लेने वाले सरजीत राजपूत को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में बापर्दा पेश कर ट्रांजिक्ट रिमांड पर लिया है। मुम्बई पुलिस ने बताया कि गांव झाझड़ निवासी नरेंद्र सैनी मुम्बई में एक व्यापारी के यहां काम करता था। उक्त व्यापारी को ११ दिसम्बर को करीब दो किलो सोना अन्य व्यापारी को देना था।

व्यापारी ने नरेंद्र को दो किलो सोना डिलीवर करने के लिए भेज दिया, लेकिन नरेंद्र ने वह सोना जिसे डिलीवर करना था उसे नहीं दिया और राजस्थान आ गया। इस दौरान डिलीवरी लेने वाले व्यापारी ने डिलीवरी देने वाले व्यापारी को फोन कर सोना नहीं मिलने की बात बताई। इसके बाद डिलीवरी देने वाले व्यापारी ने नरेंद्र को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।

देर शाम तक फोन बंद आने व नरेंद्र की कोई सूचना नहीं मिलने पर रात को करीब 12 बजे विल पार्ले थाना पूर्व मुम्बई उपनगर में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद मुम्बई पुलिस ने जांच शुरू की। मुम्बई पुलिस को आरोपित नरेंद्र के झाझड़ गांव में होने की सूचना मिली। इसके बाद मुम्बई पुलिस नवलगढ़ पहुंची और झाझड़ से आरोपित नरेंद्र सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने अन्य को दे दिया सोना
मुम्बई से सोना लेकर भागने वाले आरोपित नरेंद्र सैनी ने गांव झाझड़ में आकर सोना गांव के ही सरजीत राजपूत को दे दिया। सरजीत व नरेंद्र ने दो किलो सोने में से करीब एक किलो सोना अन्य को बेच दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक किलो सोना बरामद कर लिया है। वहीं अन्य को बेचे गए सोने की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपित नरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सरजीत को गिरफ्तार करने गई। जब पुलिस ने सरजीत को गिरफ्तार किया तो आरोपित सरजीत ने पुलिस के साथ झड़प की। आरोपित ने पुलिस गाडी के शीशे तोड दिए। सोना लेने वाले आरोपित सरजीत पर नवगलढ़ थाने में मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित सरजीत पर नवलगढ़ थाने में मारपीट के तीन-चार मामले दर्ज हैं।

शराब पीने के लिए भी काम में लेता था सोने का टुकड़ा
जानकारी के अनुसार आरोपित नरेंद्र मुम्बई में काम करने के दौरान जब भी सोना डिलीवरी करने जाता था तो उसका छोटा सा टूकड़ा तोड़ लेता था। वह उक्त टूकड़े को शराब आदि पीने के काम में लेता था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मुम्बई पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों ने करीब एक किलो सोना जिन्हें बेचा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित वहां पर कार्यकर रहा था। नरेंद्र भी उसके साथ सात साल से कार्य कर रहा था।

मुम्बई से सोना चुराने के दर्ज मामले में मुम्बई की पुलिस नवलगढ़ आई थी। मुम्बई पुलिस ने झाझड़ गांव से नरेंद्र सैनी व सरजीत राजपूत को गिरफ्तार कर ट्रांजिक्ट रिमांड पर लिया है।
वीरेंद्र सिंह, एएसआई, नवलगढ़ थाना

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग