Crime News : जयपुर के एक होटल में परिवार के साथ आए युवक-युवतियों ने होटल मालिक के साथ जमकर मारपीट की। होटल में पड़े सामान की भी तोड़फोड़ कर दी। खाना खाने के बाद पेमेंट को लेकर युवक-युवतियों और होटल मालिक के बीच लड़ाई हो गई।
Jaipur Hotel Incident : जयपुर के एक होटल में परिवार के साथ आए युवक-युवतियों ने होटल मालिक के साथ जमकर मारपीट की। होटल में पड़े सामान की भी तोड़फोड़ कर दी। खाना खाने के बाद पेमेंट को लेकर युवक-युवतियों और होटल मालिक के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद युवक-युवतियों ने होटल मालिक को पीटना शुरू कर दिया। होटल में लगे CCTV में तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात रेकॉर्ड हो गई। इसके बाद चित्रकूट नगर थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि होटल स्टाफ उनसे बदतमीजी कर रहा था।
ASI शोभाग्य सिंह ने बताया कि केशव नगर सिविल लाइंस निवासी रघुवीर सिंह राठौड़ (80) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि विद्युत नगर चित्रकूट में उनका उत्सव नाम से होटल है। रविवार दोपहर वह काउंटर पर बैठकर होटल संभाल रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे गौरव सोनी नाम का युवक होटल में आया। उसके साथ 3 युवक और 5 युवतियां भी थीं। गौरव सोनी नाम के युवक ने होटल में खाना खाने का ऑर्डर दिया। ऑर्डर के हिसाब से स्टाफ ने खाना बनाकर उसको सर्व कर दिया।
होटल में आए सभी युवक-युवतियों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद पेमेंट करने की बात पर मना कर दिया। खाना अच्छा नहीं होने की कहकर स्टाफ से कहासुनी करने लगे। काउंटर पर जाकर होटल मालिक रघुवीर सिंह से बहस करने लगे। होटल ऑनर रघुवीर सिंह ने कहा खाना अच्छा नहीं था तो आपको खाना नहीं चाहिए।
खाने का पेमेंट नहीं करने की कहकर गुस्साए युवक-युवतियों ने होटल मालिक पर अचानक हमला कर दिया। स्टाफ के आने पर मारपीट कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के एक-दूसरे से झगड़ने पर एक बार मामला शांत हो गया। इसके बाद दोबारा युवक-युवतियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी। धमकी देकर हमलावर वहां से फरार हो गए।
ASI शोभाग्य सिंह ने बताया- दूसरे पक्ष की भी शिकायत मिली है। उसमें बताया है कि मध्यप्रदेश से गौरव नाम का व्यक्ति परिवार के साथ जयपुर आया था। खाने की बात को लेकर होटल स्टाफ से कहासुनी हुई थी। उसके बाद पेमेंट की बात को लेकर कहासुनी होने पर झगड़ा हो गया। एक बार कहासुनी पर हाथापाई होने पर मामला शांत हो गया था, जिसके बाद दोबारा फेमिली होटल में आकर झगड़ा करने पर मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
राजगढ मध्यप्रदेश निवासी गौरव सोनी (31) ने पुलिस को बताया- वह परिवार के साथ जयपुर घूमने आए थे। होटल के खाने में बदबू आ रही थी। स्टाफ को खाना बदलकर लाने के लिए कहने पर मना कर दिया। होटल स्टाफ ने बदतमीजी करना चालू कर दिया। गाली-गलौच करने पर कहा- परिवार के साथ हो। थोड़ा सोच समझकर बोलो। काउंटर पर बैठे व्यक्ति के पास जाकर खाने की शिकायत की। काउंटर पर बैठा व्यक्ति भी गाली-गलौच करने लगा। चुपचाप पेमेंट करने को कहा। कहासुनी होने पर काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने मारने के लिए डंडा निकाल लिया। फिर होटल स्टाफ उनके साथ मारपीट करने लगा।
यह भी पढ़ें :