जयपुर

शादी के बाद ससुराल वालों को ब्लैकमेल करने लगी दुल्हन, फिर पति को छोड़कर कैश और जेवर लेकर बिचौलिए संग फरार

Jaipur Crime News : करधनी थाने में एक दुल्हन व शादी करवाने वाले बिचौलियों के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी करने का मामला दर्ज करवाया गया है।

less than 1 minute read
Jul 10, 2024

जयपुर. करधनी थाने में एक दुल्हन व शादी करवाने वाले बिचौलियों के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मूलत: करधनी हाल शास्त्री नगर स्थित व्यास कॉलोनी निवासी यशवंत कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि गत वर्ष अप्रेल में करधनी में रहने वाली पड़ोसी इन्द्रावती मां से मिलने आई। पड़ोसी ने मोना सिंह, गुड्डी, सूरज, सोनी व संजय के साथ मिलकर साजिश के तहत मां को पीड़ित की शादी रिश्तेदार युवती से करवाने की बात कही। बदले में 2 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित रुपए देने पर सहमत हो गया और इसके बाद उसकी बिहार निवासी सोनी से शादी करवा दी।

शादी के बाद दुल्हन व उसके परिजन और रुपए मांगने लगे और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। ब्लैकमेल करने लगे और शादी के तीन माह बाद दुल्हन घर से जेवर व 10 हजार रुपए लेकर भाग गई।

Also Read
View All

अगली खबर