
जयपुर. Gutkha Ban In Rajasthan दो अक्टूबर को राज्य सरकार ने गुटखे पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद गुटखा ब्लेक में मिलना शुरू हो गया है। इस बीच प्रदेश में गुटखे के खिलाफ पहली बड़ी कारवाई की गई है। पुलिस ने गुटखे से भरा हुआ एक ट्रक बरामद किया है। इसमें करीब पंद्रह लाख रुपए का माल भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह माल ब्लैक में करीब पच्चीस लाख रुपए में बेचा जाना था। टोल के नजदीक खड़े ट्रक से यह माल बरामद किया गया है। करौली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
(Bharatpur) भरतपुर से हिंडौन भेजा जा रहा था माल
जांच कर रही सूरौंठ थाना पुलिस ने बताया कि भरतपुर-गंगापुर स्टेट मेगा हाइवे पर एक ट्रक पकड़ा गया। जिसमें से करीब (fifteen lakhs) 15 लाख रुपए की लागत के अवैध (smulling of Gutkha) गुटखा भरा हुआ था। दस से बारह बड़े बोरों में यह माल रखा गया था। भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाइवे पर धंधावली टोल प्लाजा के पास यह ट्रक खड़ा था। इसकी तलाशी ली गई तो इसमें से गुटखा बरामद हुआ। ट्रक में अवैध गुटखा, गोल्ड मोहर, सफल आदि बड़े-बड़े कार्टनों एवं कट्टों में रखे हुए थे।। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया तथा गुटखों से भरे हुए ट्रक को सूरौठ थाने ले आए। ट्रक में करीब 15 लाख रुपए की कीमत के जर्दा युक्त गुटखे भरे हुए थे। यह माल भरतपुर से आया था और इसे हिंडौन भेजा जाना था। ट्रक चालक और खलासी की तलाश की जा रही है। ट्रक नंबर के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
file pic