जयपुर

जयपुर में बवाल के बाद क्यों बैकफुट पर आए बालमुकुंदाचार्य ? सामने आई यह बड़ी वजह, देखें VIDEO

MLA Balmukund Acharya: बवाल के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधायक बालमुकुंदाचार्य को किया फोन, विधायक ने मांगी माफी
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 8:18 PM IST
MLA Balmukund Acharya

Jaipur Poster Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने को लेकर विवाद और एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक बालमुकुंदाचार्य बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगने का वीडियो जारी करते हुए कहा कि पोस्टर लगाने और बोलने से अगर किसी को दुख पहुंचा है तो उसके लिए खेद प्रकट करता हूं। मेरा किसी भी समुदाय या धर्म को आहत करना उद्देश्य नहीं था। इस समय हम सबको साथ रहना है।

सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी कि अब तक तीखे तेवर दिखाने वाले बालमुकुंदाचार्य अचानक नरम क्यों पड़ गए। दरअसल, इसके पीछे वजह सत्ताधारी भाजपा का उनसे नाराज होना है। बताया जा रहा है कि रात में बवाल के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधायक बालमुकुंदाचार्य को फोन कर फटकार लगाई है।

यह वीडियो भी देखें

जामा मस्जिद के बाहर भगदड़

उधर हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और नमाजियों को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। माणक चौक थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं जयपुर के जौहरी बाजार में शनिवार को जामा मस्जिद के बाहर भगदड़ मच गई। दरअसल पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।

Updated on:
26 Apr 2025, 8:18 PM IST
Published on: