जयपुर

एजीएल ने ओगिल्वी से हाथ मिलाया

ब्रांड को मिलेगी मजबूती
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2024, 12:54 AM IST
jaipur
एजीएल ने ओगिल्वी से हाथ मिलाया

मुंबई. एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) ब्रांड केम्पेइन के लिए ओगिल्वी इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस कदम के साथ, एजीएल का लक्ष्य लगातार बदलते होम डेकॉर बाजार में अपनी ब्रांड को मजबूत करना है। एजीएल गुणवत्ता, नवीनता और डिजाइन सुंदरता के लिए जाना जाता है। ब्रांड ने टाइल्स, इंजीनियर्ड मार्बल, क्वार्ट्ज और बाथवेयर की अपनी विविध रेंज के साथ उद्योग में लगातार उच्च मानक स्थापित किए हैं और कार्यशैली और क्षमता के संयोजन के लिए प्रशंसा अर्जित की है। ओगिल्वी इंडिया के साथ साझेदारी, उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं और उनके सपनों से जुड़ी कहानियां बनाने के लिए एजीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आगामी ब्रांड केम्पेइन न केवल एजीएल के उत्कृष्ट उत्पादों को उजागर करेगा, बल्कि ग्राहकों के साथ एक भावनात्मक बंधन स्थापित करने का भी प्रयास करेगा। एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड के सीएमडी कमलेश पटेल ने कहा, हम रचनात्मकता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि के लिए प्रसिद्ध ओगिल्वी इंडिया के साथ अपने सहयोग को लेकर उत्साहित हैं।

Published on: