जयपुर

कार में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, पलटते पलटते बची कार

एयर बैग खुलने से टला हादसा, पलटते पलटते बची कार, राष्ट्रीय राजमार्ग के पलसाना बायपास तिराहे पर हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 12:31 PM IST
Airbag Opening in car Saviour people in accident

सीकर के पलसाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के भदाला की ढाणी बायपास तिराहे पर रोडवेज बस चालक ने बीच सडक़ अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे सीकर की ओर से आ रही कार का चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पलटी नही और उसे ऐयरबैग भी खुल गए। जिससे कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही लगी।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई हादसा हुआ हो। जी हां, कस्बे के पास बुधवार दोपहर बाद भदाला की ढाणी बायपास तिराहे पर एक बार फिर बेतरतीब रूप से बने कट के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया। जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही बस के चालक ने तिराहे पर बीच सड़क पर आकर गाड़ी को अचानक रोक दिया। जिससे सीकर की ओर से जा रही एक कार के चालक ने बस से टकराने से बचाने के लिए कार को सडक़ से निचे उतार दिया। जिससे कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के काफी दूर जाकर क्षतिग्रस्त होकर ठहर गई। इस दौरान कार की फ्रंट सीट के दोनों ओर के एयर बैग खुल गए। जिससे कार में सवार लोगों को मामुली चोट लगी और वो बच गए।

प्रत्यक्षदर्शी झुंझुनूं निवासी रामगोपाल ने बताया कि वो भी अपने परिवार के साथ कार लेकर जयपुर की ओर से ही आ रहा था। इस दौरान आगे चल रही बस के चालक ने तिराहे पर अचानक बस को बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। जिससे कार चालक संतुलन खो बैठा और बस से टकराने से बचने के लिए उसने कार को नीचे उतार दिया। गनीमत रही की कार ना तो पलटी और ना ही बस से टकराई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में बस चालक बस को मौके से भगा ले गया। हालांकि बाद में उसे कार में सवार लोगों ने दूसरे वाहन से पीछा कर अखैपुरा टाल के पास पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दे दी।

Published on: