7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
अस्पताल के नजदीक से शराब ठेका हटाने पर अड़े युवाओं ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो
Play video

अस्पताल के नजदीक से शराब ठेका हटाने पर अड़े युवाओं ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

स्वास्थ्य केन्द्र के समीप संचालित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों युवाओं ने उपखण्ड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Dec 2017, 12:15 PM IST

लूणकरनसर. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप संचालित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों युवाओं ने उपखण्ड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया तथा उपखण्ड अधिकारी डॉ. रतन कुमार स्वामी से वार्ता कर सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया।

 

भाजपा एसटी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक के नेतृत्व में युवाओं ने उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर उपखण्ड अधिकारी स्वामी को अवगत करवाया कि शराब ठेका अस्पताल से मात्र कुछ ही मीटर दूरी पर है। शराब ठेके से महिलाओं व बालिकाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।

 

कभी-कभी शराबी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी पहुंच जाते है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने प्रशासन को चेताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शराब ठेके व अस्पताल की दूरी नापकर नियम विरूद्ध संचालित ठेके को शीघ्र हटाने का आग्रह किया।

 

इससे पहले युवाओं ने शराब ठेके को लेकर बाजार से जुलूस के रूप में राजस्व तहसील व उपखण्ड कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी कर आबकारी विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।