
जयपुर। जयपुर-अजमेर राजमार्ग (Jaipur-Ajmer Highway) पर गुरुवार को छितरोली बस स्टैंड के समीप जालौर रोडवेज डिपो की बस (bus accident) अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। सड़क हादसे में बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए। घायल बस सवारों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए हॉस्पिटल में भेजा गया। जालोर रोडवेज डिपो की बस ट्रेलर से टकराने के बाद बस में सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया। वही राजमार्ग पर हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई।
जीवीके एक्सप्रेस-वे आरपीओ अनूप सिंह ने बताया कि जालोर रोडवेज डिपो की बस जयपुर से जालौर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर छितरोली बस स्टैंड के समीप ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस चालक अपना नियंत्रण खो देने से बस अनियंत्रित होती हुई ट्रेलर के पिछे जा टकराई। बस तेज गति में होने से बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। सूत्रों ने बताया कि बस तेज गति में चल रही थी, जो आगे चल रहे ट्रेलर चालक द्वारा अज्ञात वाहन के साइड दबाने से अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे जालोर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर टकरा गई।
रोडवेज बस में सवार थे 50 यात्री
जयपुर से जालौर जा रही रोडवेज बस में करीब 50 बस यात्री सवार थे। जो हादसा घटित होते ही भयभीत होने के साथ रोने चिल्लाने लगे। बस यात्री अपने आप को संभालने लगे। बस में सवार 5 बस यात्री घायल हो गए। वहीं अन्य बस यात्रियों के मामूली चोटें आई। सड़क हादसा घटित होने के बाद बस यात्री अपने आप को संभालने के साथ अपने सामानों को भी संभालने में व्यस्त दिखे। बस में सवार कई लोग हादसे के बाद रोने चिल्लाने लगे। हाईवे पर हादसे के बाद हाहाकार मच गया। राजमार्ग पर लगा लंबा जाम हाईवे पर ट्रेलर व जालोर डिपो की बस में भिड़ंत होने के बाद करीब 1 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालकों को अपने वाहन रेंग रेंग कर चलाने पड़े। पुलिस एवं जीवीके कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस एवं ट्रेलर को क्रेन की सहायता से राजमार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। बस यात्रियों को हादसे के बाद अन्य बस से रवाना किया राजमार्ग पर सड़क हादसे के बाद जालोर डिपो की बस में सवार बस यात्रियों को जयपुर से अजमेर की ओर जा रही बस में बैठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
बस पलट जाती तो होता बड़ा हादसा
राजमार्ग पर जालोर डिपो की बस टकराने के बाद लोगों ने बताया कि यदि बस पलट जाती तो बड़े हादसे को अंजाम मिल सकता था। बस में सवार कई बस यात्री हादसे में काल का ग्रास बन सकते थे। जालोर डिपो को हादसे की दी जानकारी राजस्थान राज्य जालोर डिपो की बस टकराने के बाद पुलिस एवं जीवीके प्रशासन ने दूरभाष पर सड़क हादसे की जानकारी दी। वही दुर्घटनाग्रस्त बस को राजमार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। रोडवेज बस टकराने की सूचना पर स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े राजमार्ग बस स्टैंड छितरोली के समीप रोडवेज बस टकराने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो स्थानीय लोगों सहित क्षेत्र के लोग दौड़ कर बस यात्रियों को बचाव कार्य में जुटते हुए दिखाई दिए।