15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में BJP के झंडारोहण के दौरान गश खाकर गिरा कार्यकर्ता, हार्ट अटैक की आशंका से खलबली

BJP Independence Day : जयपुर की बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता गश खाकर गिरा। अस्पताल में इलाज जारी। हामिद खान मेवाती ने दी हेल्थ अपडेट।
2 min read
Google source verification
jaipur badi chaupar independence day bjp worker health issue

jaipur badi chaupar independence day bjp worker health issue

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के बड़ी चौपड़ पर भाजपा के एक कार्यक्रम में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक कार्यकर्ता गश खाकर गिर गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण के दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता खालिद अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद साथियों ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि जयपुर की बड़ी चौपड़ पर हर साल स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया। इस गरिमामय समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अचानक गश खाकर गिरे खालिद

कार्यक्रम के दौरान जब मुख्य मंच और आसपास के परिसर में देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे, तभी अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता खालिद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

खालिद के अचानक गिरते ही पास खड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने मुस्तैदी दिखाई और उन्हें तुरंत संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के पहुंचते ही उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिससे समय पर मेडिकल सहायता मिल सकी।

'हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं, फिलहाल स्वस्थ'

शुरुआती दौर में कार्यकर्ताओं के बीच हार्ट अटैक की आशंका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने इन खबरों पर स्थिति साफ की है।

मेवाती ने 'पत्रिका' से बातचीत में कहा कि फिलहाल डॉक्टर द्वारा हार्ट अटैक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संभवतः उमस और तेज गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन या चक्कर आने की वजह से खालिद गश खाकर गिर गए थे। समय रहते उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है तथा इलाज जारी है।"

हर साल होता है ऐतिहासिक झंडारोहण

जयपुर की बड़ी चौपड़ का स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोहों में अपना एक अलग ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व रहा है। 15 अगस्त 2026 के इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य और जयपुर सांसद मंजू शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। अचानक घटे इस घटनाक्रम के बावजूद चिकित्सा दल की त्वरित तत्परता से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग