जयपुर

केरल में निपाह वायरस का खौफ : राज्य सरकार ने राजस्थानियों को दी यह सलाह, जारी किया अलर्ट

प्रदेश में निपाह वायरस को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किया अलर्ट, बैठक में दिए यह निर्देश

2 min read
jaipur
केरल के इन इलाकों में नहीं जाएं अभी राजस्थानी, निपाह से चिन्तित सरकार ने दी सलाह

जयपुर . राज्य सरकार ने सलाह दी है कि केरल के उत्तरी जिलों मल्लापुरम व कोझिकोड सहित कुछ क्षेत्रों में निपाह वायरस का असर सामने आ रहा है। अलर्ट जारी करते हुए सरकार ने कहा है कि राज्य के लोग ऐसे क्षेत्रों की यात्रा करने से बचें।

हालांकि निपाह वायरस को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिकित्सा विभाग ने कहा कि राज्य में अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा विभाग विशेष सतर्कता-सक्रियता बरते, वायरस के बारे में आमजन को सही सूचना उपलब्ध कराए। सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए, जांच-उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा-स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने बताया कि सभी संयुक्त निदेशकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। रेपिड रेस्पॉन्स टीमों को सतर्क किया गया है। अधिकारियों को आवश्यक जानकारी त्चरित उपलब्ध कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस भी होंगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा-स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी संयुक्त निदेषकों तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को इस वायरस के बारे में दिषा-निर्देष जारी किये जा चुके हैं एवं उनके स्वयं के स्तर पर निपाह वायरस के बारे में दैनिक माॅनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि आमजन को इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी राजकीय चिकित्सालयों में निपाह वायरस के बारे में आवष्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही इलाज के लिए आवष्यक प्रबंध किये जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य एवं जिला स्तर पर रेपिड रेसपोंस टीमों को भी सतर्क किया जा गया है। उन्होंने रोग ग्रस्त इलाकों में यात्रा से लौटे व्यक्तियों से मस्तिष्क ज्वर अथवा सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सालय में सम्पर्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केरल राज्य के उत्तरी जिलों मल्लापुरम व कोजिकोड में निपाह रोग का संक्रमण प्रभावी है इसलिए इन जिलों में इस समय यात्रा पर जाने से बचेें।

Published on:
26 May 2018 09:42 pm