जयपुर

Dense Fog: अलर्ट…राजस्थान में अगले 2-3 दिन अतिघना कोहरा, तापमान में और गिरावट के आसार

Rajasthan Weather: बीकानेर–जयपुर–भरतपुर में छाया घना कोहरा, तापमान में गिरावट के आसार। राजस्थान में अगले 2–3 दिन घने से कोहरे की मार, शुष्क मौसम के साथ बढ़ेगी सर्दी।

2 min read
Jan 02, 2026

Cold Wave Alert: जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार 2 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में घना से अतिघना कोहरा दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। खासकर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक देखने को मिला।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। हालांकि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4, 5 और 6 जनवरी को भी इसी तरह की मौसम स्थिति बने रहने की संभावना है। कोहरे और तापमान में गिरावट के चलते शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। वहीं, किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने की आवश्यकता जताई गई है।

Published on:
02 Jan 2026 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर