जयपुर

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जयपुर समेत प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 11, 2018
rain
rain

जयपुर ।

राजस्थान में चल रही भीषण गर्मी के बाद मंगलवार शाम को मौसम राजधानी में मेहरबान हुआ। मंगलवार शाम को राजधानी जयपुर में पूरे दिन की गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश से लोगों ने राहत ली। इसी के साथ राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश ने लोगो को राहत दिलाई। करीब 10 दिन से पड रही तेज गर्मी के बाद मौसम बदला और बारिश से माहौल खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग ने जयपुर समेत 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

प्रदेश में जयपुर समेत उदयपुर, राजसमंद, नाथद्वारा, कोटा और आस पास के जिलों तेज बारिश हुई। जयपुर में पूरे दिन की भयंकर गर्मी और उमस के बाद शाम को अचानक छाई काली घटाओं से मौसम में परिवर्तन देखा गया। और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर चल रहा था जिससे लोग काफी परेशान हो रहे थे। मंगलवार शाम को बदले मौसम के बदलाव से हवाओं में भी शीतलता महसूस की गई। वहीं लोगों ने राहत की साँस ली।

जयपुर समेत इन 22 जिलों में है चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटो में चल रही भारी बारिश की चेतावनी पहले 13 जिलों में थी। जो अब विभाग के अनुसार बढ़कर जयपुर समेत 22 जिलों में हो गई है। 22 जिलों में 12 से 15 जुलाई के बीच जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 10 जुलाई से 15 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी हुई है। साथ ही आगामी दिनों के तापमान में भी आंशिक गिरावट होने की उम्मीद है। प्रदेश में मंगलवार दिन का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया था जो की शाम को बारिश के बाद कम हो गया।


पहले इन 13 जिलों में है भारी बारिश की थी चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की हुई थी जो अब बढ़कर 22 हो गई है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को जारी चेतावनी में प्रदेश के कोटा, झालावाड़, बारां, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, जालौर, सिरोही, पाली, प्रतापगढ़ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।

Published on:
11 Jul 2018 01:21 pm