6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन जिलों में हुई तेज बारिश, अगले 24 घंटो का अलर्ट अभी भी जारी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 10, 2018

Heavy Rain in Rajasthan

Heavy Rain in Rajasthan

जयपुर ।

प्रदेश में चल रही भीषण गर्मी के बाद राजधानी में अचानक शाम को मौसम ने करवट ली। पूरे दिन की भयंकर गर्मी और उमस के बाद शाम को अचानक छाई काली घटाओं से मौसम में परिवर्तन देखा गया। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर चल रहा था जिससे लोग काफी परेशान हो रहे थे। मंगलवार शाम को बदले मौसम के बदलाव से हवाओं में भी शीतलता महसूस की गई। वहीं लोगों ने राहत की साँस ली।

मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटो में कई प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। इसी चेतावनी के चलते प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट तो ली लेकिन चेतावनी के अनुसार बरसात नहीं हुई। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 10 जुलाई से 15 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी हुई है। साथ ही आगामी दिनों के तापमान में भी आंशिक गिरावट होने की उम्मीद है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बावजूद आज सुबह सात बजे शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

वहीं प्रदेश के उदयपुर जिले के मेवल में तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पेड़ की शाखाएं गिरते नजर आए। राजसमंद में भी मानसून पहली तेज बारिश हुई। शहर में दोपहर लगभग 3 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश का कहर इतना तेज था की कई सड़कें उधड गयी और दुकानों में पानी का रिसाव पहुंच गया। बारिश इतनी तेज हुई की सड़कों पर कुछ मिनट में ही पानी बहने लग गया और कई मार्ग अवरुद्ध हो गए।


इन 13 जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की हुई है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को जारी चेतावनी में प्रदेश के कोटा, झालावाड़, बारां, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, जालौर, सिरोही, पाली, प्रतापगढ़ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।