6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, गर्मी के तेवर बरकरार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rain in rajasthan

जयपुर। प्रदेश में राजधानी सहित कई शहरों में सोमवार को गर्मी के तेवर बरकरार रहे। जयपुर में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा। लेकिन रात का न्यूनतम पारा करीब 2 डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी के साथ 32.7 डिग्री रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 45.4 डिग्री रहा। जुलाई माह में भी तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दुपहरी अभी भी मई-जून जैसी बीत रही है। दस दिन पहले मानसून प्रवेश के बाद लोगों को अब फिर से मानसून सक्रिय होने का इंतजार है।

उधर, मौसम विभाग ने 10 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून तेजी से सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। विभाग की ओर से एक दो दिन बाद प्रदेश के 13 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

यहां हुई बारिश
बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में दोपहर को आंधी के साथ आधा घंटा तेज बारिश हुई। छबड़ा के जैपला में आंधी से टीन-टप्पर उड़ गए, कई पेड़ गिर गए। बारां में शाम को बारिश हुई। झालावाड़ जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम को झालावाड़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। खानपुर में 15 मिनट बारिश हुई है। भीलवाड़ा में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरु हुआ जो लगभग 1 घण्टे तक चला।

20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश, लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत


यहां भारी बारिश की चेतावनी
कोटा, झालावाड़, बारां, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, जालौर, सिरोही, पाली और प्रतापगढ़ जिला शामिल है।

जयपुर डिस्कॉम का बड़ा फैसला, 20 हजार से ज्यादा के बिल होंगे ऑनलाइन जमा

यह रहा प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
अजमेर - 41.0
पिलानी - 42.1
कोटा - 39.2
डबोक उदयपुर - 34.8
बाड़मेर - 41.0
जैसलमेर - 42.0
जोधपुर - 40.4
बीकानेर - 43.0
चूरू - 45.4
श्रीगंगानगर - 43.5

प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़िता की खौफनाक दास्तान सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे

शेखावाटी के लाल ने किया देश का नाम रोशन, हिमालय के दुर्गम शिखर पर फहराया तिरंगा