28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़िता की खौफनाक दास्तान सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 4:46 PM IST

udaipur

उदयपुर। शहर के समीप चीरवा क्षेत्र के सरे खुर्द गांव में एक प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने के शर्मसार करने वाली घटना के मामले में पीड़िता ने खौफनाक दास्तान सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि कपड़े फाड़ने के बाद वह रोती रही तो आरोपी हंसते हुए मारपीट करने लगे।

नग्न करने के बाद जब उसक मुंह पर कालिख पोती तो लोग छुड़वाने के बजाय हंसते रहे। आरोपियों ने बाद उसके प्रेमी और उसे रस्सी के बांधकर पूरे गांव में नग्न घूमाया। पूरे रास्ते मुंह छिपाते हुए बिलखती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

घटना के बाद सभी ने राजीनामा करते हुए उसे रामा के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पूर्व में तारू से विवाह हुआ था, एक बच्चा होने के बाद उसे छोड़कर झाड़ोल अन्य के पास चली गई। उससे भी एक बच्चा होने पर पुन: सरे खुर्द आ गई, जहां पर चार बच्चों के पिता बाइस वर्षीय पीड़िता ने पत्नी के पीहर जाने पर 20 दिन पहले उसे अपने पास कमरे रख लिया।

इसकी जानकारी पीड़िता के परिवार को थी। तारू व अन्य को पता चला तो उन्होंने यह कृत्य कर दिया। आरोपियों का कहना था कि तीन घरों में जाने का कारण उन्हें गुस्सा आया था, अन्य कोई भी गांव में यह कृत्य न करे इस कारण उन्होंने ऐसा किया।


वीडियो बनाने,वायरल करने वाले भी पकड़े
पुलिस ने मौके पर ही रिपोर्ट ली और उसके बाद छापा मारते हुए शनिवार तक 9 जनों को गिरफ्तार किया। इसमें मुख्य आरोपी की मां—बहिन के अलावा वीडियो बनाने व वायरल करने वाले भी शामिल हैं।


गौरतलब है कि शुक्रवार को सरे खुर्द गांव में प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर पीटा गया और फिर दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया। जुल्म ढाने वाले लोगों का मन इस बात से भी नहीं भरा और उन्होंने इसके वीडियो बनकार सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिए।