6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेखावाटी के लाल ने किया देश का नाम रोशन, हिमालय के दुर्गम शिखर पर फहराया तिरंगा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

चूरू

image

kamlesh sharma

Jul 08, 2018

gaurav sharma

चूरू। कहते हैं यदि मन में जोश और जज्बा हो तो हर मुश्किल राह आसान हो जाती है। ऐसा ही कार्य पर्वतारोही चूरू निवासी गौरव शर्मा ने करके दिखाया है। उन्होंने २० हजार एक सौ एक फीट ऊंचे दुर्गम शिखर पर तिरंगा फहराकर न केवल चूरू का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

25 जून को जयपुर से राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के तहत राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, मैंनेजिंग डायरेक्टर एनएचएम नवीन जैन, विशिष्ठ सचिव राजस्थान सरकार डा. केके पाठक ने भारतीय तिरंगा देकर राजस्थान के प्रथम पर्वतारोहण दल को रवाना किया था।

12 सदस्यीय भारतीय पर्वतारोही दल ने हिमालय के 6110 मीटर (20101फीट) ऊंचे दुर्गम शिखर पर विजय हासिल की। इस दल में गौरव शर्मा के साथ वीरेंद्र सिंह, जयंत शर्मा, नरेश सभरवाल, नीता शर्मा, अनिता अग्रवाल, उमेश बजाज, पंकज कुमार, श्यामलाल, खेमराज एंव अर्जुन भी थे।

गैस कटर से एटीएम काटा, 9.80 लाख लूटे, 15 लाख एटीएम में ही जल गए, लुटेरे सीसीटीवी में कैद

बर्फ से ढका शिविर
3 एवं 4 जुलाई को लगातार बर्फबारी हुई। इस कारण शिविर प्रथम को बर्फ से ढक दिया। एवरेस्ट फतह कर चुके गौरव शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल में से 9 आरोहियों को शिखर आरोहण के लिए चयनित किया गया। पांच जुलाई की सुबह पांच बजे शिविर एक से 9 सदस्यीय दल ने आरोहण शुरू किया।

डम्पर व रोडवेज बस भिड़ंत में मासूम बालिका सहित 7 की मौत, चीख-पुकार से दहल उठा राजमार्ग

अनुभव से बढ़े आगे
अनुभव के आधार पर चूरू निवासी क्लाइम्बिंग लीडर गौरव शर्मा ने साथी वीरेंद्र सिंह को साथ लेकर आरोहण जारी रखा। चार जुलाई को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट वे शिखर पर पहुंचे और तिरंगा फहरा दिया।

प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़िता की खौफनाक दास्तान सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे

राजस्थान के इस जिले में तबाही का रहा तांड़व, अब राजस्व की छांव बनकर उभरे, वन विभाग को लाखों का मिला फायदा