29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश, लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 6:58 PM IST

rain in jhalawar

झालावाड़। शहर में गत दस दिनों से बारिश नहीं होने से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। इंन्द्रदेव सोमवार को मेहरबान हुए और करीब पौने पांच बजे तेध अधंड के साथ बारिश शुरू हुई।

शहरभर में करीब 20 मिनट हुई तेज बारिश से लोगों ने उमसभरी गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश आते ही लोग छतों पर आ गए। बच्चे बारिश का आनंद लेने के लिए साइकिल चलाते हुए रोड पर नजर आए।

जिले में सोमवार को रायपुर, पिड़ावा, पनवाड़, सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे शाम के समय मौसम में ठंडक आ गई, लेकिन घरों में उमस बनी हुई है। तेध अधंड से दुकानों के टिन टप्पर उठे- शाम पांच बजे जोरदार आंधी से दुकानों के नाम खिले बोर्ड व कई के टिन टप्पर उड़ गए।

वहीं मिनी सचिवालय में सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए लगा रखा हॉर्डिंग भी तेज हवा से उड़कर रोड पर आ गिरा। तो लोगों ने दुकानों व घरों में लगा रखी ग्रीन नेट भी फटकर उड़ गई।

बहनिकला सड़क पर पानी
शहर में करीब 20 मिनट हुई बारिश से छतों की नालियों से पानी गिरने लगा वहीं सड़क पर भी कुछ देर के लिए पानी बह निकला। किसानों के चेहरे खिल उठे- कई दिनों से बारिश नहीं आने से किसानों के खेतो में बीज खराब हो रहा था।

लेकिन जैसे ही सोमवार को जिन क्षेत्रों में बारिश हुई वहां के किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ गई। हालांकि सोमवार को हुई बारिश पूरे जिले में नहीं होकर कुछ ही हिस्सों में हुई है।

वहीं जानकारों का कहना है कि मानसून फिर से क्रिया हो रहा है। अब जिले में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में किसानों की बीज खराब होने की चिंता दूर हो जाएगी। जिले में फिर से झमाझम बारिश होगी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग