
जयपुर. अब पैंथरों (Panther) का दीदार भी महंगा हो गया है। सरकार ने आमागढ़ (Amagarh Safari) व लेपर्ड सफारी (Leopard Safari) के दाम बढ़ाए दिए हैं। यह शनिवार सुबह से लागू हो जाएंगे। रेंजर जनेश्वर चौधरी (Ranger Janeshwar Mishra) ने बताया कि जिप्सी से सफारी (Gypsy Safari) करने पर प्रति व्यक्ति भारतीय सैलानी (Indian Tourists) को अब 784 रूपए देने होंगे जबकि विदेशी सैलानी (Foreign Tourists) को 1145 व स्टूडेंट (Student) को 704 रूपए देंगे होंगे।
भारतीय सैलानी को पूरी जिप्सी 4705 रूपए (Indian Tourists to pay Rs 4705 for whole Gypsy) व विदेशी को 6924 रूपए व स्टूडेंट को 4224 रूपए देने होंगे। खास बात है विदेशी सैलानियों को बड़ी राहत मिली है (Big relief for foreign tourists) । क्योंकि अब दोनों जंगल संरक्षित वन क्षेत्र हो गए हैं (Amagarh Safari and Leopard Safari protected forest area) । सुविधाए विकसित करने का जिम्मा सरकार का होगा, जबकि पहले राशि इको डवलपमेंट सोसायटी के खाते में जमा होती थी।