जयपुर

जयपुर के इस इलाके में हुआ टैंकर से गैस रिसाव, मची दहशत, देखें वीडियो

शिवदासपुरा इलाके में राधास्वामी सत्संग व्यास के पास स्थित पुलिया के नीचे हुआ हादसा, टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव, क्षेत्र में फैली दहशत

less than 1 minute read
a2.jpg

जयपुर। शिवदासपुरा इलाके में शुक्रवार शाम टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव होने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकलों की मदद से पानी का छिडक़ाव कर बड़ा हादसे को होने से नियंत्रित किया।


एसएचओ इन्द्रराज मरोडिया ने बताया कि हादसा राधास्वामी सत्संग व्यास के पास स्थित पुलिया के नीचे हुआ। देर शाम एक टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। आसमान में गैस का उठाव देखकर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से अमोनिया गैस के लीकेज से आग नहीं लगे, इसको लेकर पानी का छिडकाव करवाया है।

दूर से नजर आ रहा धुआं
आसमान में गैस का गुबार इतना अधिक था कि वह घटनास्थल से चार से पांच किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था। जिससे लोगों में कौतूहुल मच गया। वहीं आस—पास के लोगों में दहशत भी थी। वहीं कुछ लोगों को कुछ साल पहले हुआ आईओसी में हुए हादसे की याद दिला दी।

Published on:
24 Jul 2020 07:25 pm