जयपुर

आजादी का अमृत महोत्सव-जेकेके में होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन

जेकेके में होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन. सौरभ रत्नू द्वारा स्क्रीनप्ले राइटिंग पर वर्कशॉप का आयोजन होगा. क्रिएटिव स्टार्टअप और क्राफ्ट क्रिएटिव एंटरप्रेंयोर्स पर होगी ऑनलाइन चर्चा. कूल बॉयज बैंड द्वारा पैट्रियोटिक रॉक कॉन्सर्ट
1 minute read
Aug 05, 2021
आजादी का अमृत महोत्सव-जेकेके में होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन
आजादी का अमृत महोत्सव-जेकेके में होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन


जवाहर कला केंद्र की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 6 से 8 अगस्त तक ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की श्रंखला की शुरुआत जेकेके के कृष्णायन में 6 से 8 अगस्त तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर सौरभ रत्नू द्वारा 3 दिवसीय स्क्रीनप्ले राइटिंग वर्कशॉप के साथ होगी। वर्कशॉप में फिल्म और टेलीविजन के लिए स्क्रीनप्ले की संरचना के बेसिक्स, फिल्म और टेलीविजन राइटिंग में नाटकीय रणनीतियों का विश्लेषण करना, सही स्क्रिप्ट फॉर्म लागू करना और मूल स्क्रिप्ट राइटिंग के विभिन्न चरणों में रचनात्मक रूप से जोडऩे आदि के बारे में सिखाया जाएगा। वर्कशॉप में भाग लेने के इच्छुक लोग https://forms.gle/DtK9kiDHZRRtKcjt9 पर रजिस्टर कर सकते हैं।

हाउ टू बिल्ड ए क्रिएटिव स्टार्टअप पर ऑनलाइन टॉक
पार्टनर इनक्यूबेशन चिंतन बख्शी के साथ 6 अगस्त को हाउ टू बिल्ड ए क्रिएटिव स्टार्टअप विषय पर एक ऑनलाइन टॉक आयोजित की जाएगी। टॉक का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक जेकेके के फेसबुक पेज (@jawaharkalakendra.jaipur) और यूट्यूब चैनल पर होगा।
कूल बॉयज बैंड द्वारा पैट्रियोटिक रॉक कॉन्सर्ट
शुक्रवार को शाम 6 बजे से प्रसिद्ध बैंड कूल बॉयज़ द्वारा देशभक्ति गीतों पर रॉक कॉन्सर्ट मां तुझे सलाम की प्रस्तुति होगी। यह आयोजन जेकेके के डोम एरिया में होगा। कॉन्सर्ट में पुराने और नए देशभक्ति के गाने होंगे जिनमें बॉलीवुड के पसंदीदा गाने भी शामिल होंगे।

क्राफ्ट क्रिएटिव एंटरपे्रन्योर्स के साथ ऑनलाइन पैनल चर्चा
7 अगस्त को दोपहर 3 से 4.30 बजे तक क्राफ्ट क्रिएटिव एंटरपे्रन्योर्स के साथ ऑनलाइन पैनल चर्चा का आयोजन होगा। यह चर्चा जेकेके के फेसबुक पेज (@jawaharkalakendra.jaipur)और यूट्यूब चैनल (Jawahar Kala Kendra Jaipur) पर आयोजित होगी। वक्ताओं में शॉनफिल्ट की मालविका अग्रवाल, क्लेबोटिक की दीक्षा गुप्ता, रॉयल इंडिफैब की मेघा अग्रवाल और कोष की निधि तोमर शामिल होंगी। चर्चा का संचालन डॉ.पल्लवी टाक करेंगीं।

Updated on:
05 Aug 2021 07:21 pm
Published on:
05 Aug 2021 07:04 pm