जयपुर

अमृतसर: धार्मिक डेरे में बाइक सवार दो लड़कों ने बम फेंका, धमाके में 3 की मौत कई घायल, दिल्ली-UP में हाई अलर्ट

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने यहां पर निरंकारी भवन में बम फेंका जिसके बाद वहां भीषण धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक भयंकर विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए मुआवजे और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 8:00 PM IST
bomb
bomb blast


अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने यहां पर निरंकारी भवन में बम फेंका जिसके बाद वहां भीषण धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक भयंकर विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो लड़कों ने निरंकारी भवन में बम फेंका। एएनआई के मुताबिक अमृतसर के राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में ये बम धमाका हुआ है। जानकारी मिल रही है कि बाइक सवार युवकों ने ग्रेनेड से ये हमला किया है।


आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा है कि जानलेवा हमले में 3 की मौत और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। अमृतसर में हुए बम धमाके को देखते हुए राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


आईजी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि धार्मिक आयोजन में करीब 250 लोग उपस्थित थे। इनमें से 3 की मौत को अलावे 15-20 लोग घायल हैं। शुरुआती सूचना के मुताबिक बाइक सवार दो लोग आए और उन्होंने भीड़ पर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खुद हालात और सुरक्षाव्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निरंकारी भवन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए मुआवजे और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है। हमले की घटना को लेकर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक निरंकारी भवन के अंदर धार्मिक आयोजन किया जा रहा था उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन पर ग्रेनेड फेंक दिया। हमले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई। आईजीपी एसपीएस परमार ने कहा है कि हम पूरी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। डीसी कमलदीप सिंह ने बताया कि घायलों में से एक की हालत काफी गंभीर है।

पंजाब में निरंकारी और अन्य धार्मिक संस्थाएं हमेशा से पाक समर्थित आतंकियों के निशाने पर रही हैं। अमृतसर धमाके के बाद दिल्ली के निरंकारी आश्रमों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नकाबपोश बाइकसवार ने भवन के अंदर ग्रेनेड फेंका था।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखर ने अमृतसर धमाके पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। यह पंजाब में शांति भंग करने की एक कोशिश है। ऐसी हालत में हर जगह सुरक्षा बल को अलर्ट हो जाना चाहिए।

Published on: