Anta By Election : अंता विधानसभा उपचुनाव का प्रचार रविवार शाम को थम जाएगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत आज तो सीएम भजनलाल शर्मा कल अंता जाएंगे।
Anta By Election : अंता विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दो दिन शेष बचे हैं। प्रचार रविवार शाम को थम जाएगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत आज तो सीएम भजनलाल शर्मा कल अंता जाएंगे। आगामी दो दिनों में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार देर रात अंता पहुंच गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अंता में ही चुनाव प्रचार में जुटी है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रविवार को अंता जा सकते हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी शनिवार को अंता जाने का कार्यक्रम है।
इससे पूर्व 5 नवंबर को सचिन पायलट ने अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो किया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रमोद जैन भाया को भारी बहुमत के साथ जिताने की अपील की थी।
अंता उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतगणना के बाद रिजल्ट की घोषणा होगी। इस उप चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा पूरा दम-खम लगाए हुए हैं।