जयपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए औचक तलाशी अभियान के दौरान अलग-अलग बैरकों में बंद 4 शातिर कैदियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस घटना ने जेल के भीतर मोबाइल नेटवर्क और अवैध सामान पहुंचने की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इसके साथ ही, 1 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर गया एक कैदी समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके फरार होने की पुष्टि हुई।